एमडीएम अस्पताल में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम। स्किल लैब,एमडीएम अस्पताल में विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने रेबीज रोकथाम और कुत्ते के काटने के बाद प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, विभागाध्यक्ष डॉ. अफजल हकीम और अधीक्षक डॉ.करनी प्रताप उपस्थित रहे। डॉ.हेमराज पटेल,डॉ.रवि नागल,डॉ. प्रदीप सारण सहित चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

स्वच्छता और सेवा से बने स्वस्थ समाज

विशेषज्ञों ने घाव की तुरंत सफाई,एंटी-रेबीज वैक्सीन और पोस्ट- एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस के महत्व पर जानकारी दी। राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया गया।