चिरागराज शर्मा का राज्य स्तर पर चयन
70वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चिरागराज शर्मा का राज्य स्तर पर चयन। 70वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में जोधपुर के उदीयमान खिलाड़ी चिरागराज शर्मा ने रोड ट्रायल 2 किमी और 5-7 किमी में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर चयन प्राप्त किया है।
नांदड़ी निवासी चिराग राज झुंझुनूं (पचेरी) में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चिरागराज के पिता अजय शर्मा भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर साइक्लिंग व कबड्डी में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
तीन माह से फरार डोडा पोस्त तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
इस अवसर पर आर्मी चिल्ड्रन एकेडमी के प्राचार्य अरविंद मिश्रा, पूजा वाजपेयी,जितेन्द्र सिंह पड़िहार,भूर सिंह पड़िहार,पार्षद जितेंद्र सिंह राठौड़,श्रवण कुमार शर्मा,युवा नेता यश प्रताप शर्मा और शारीरिक शिक्षक ओमसुख कड़वासरा ने बधाई दी।
