साइड बिजनेस के नाम पर ट्रैवल व्यवसायी से 2.73 लाख की ठगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइड बिजनेस के नाम पर ट्रैवल व्यवसायी से 2.73 लाख की ठगी।ऑनलाइन साइड बिजनेस का झांसा देकर एक ट्रैवल व्यवसायी से 2 लाख 73 हजार 115 रुपए निवेश करवाने और बाद में रकम निकालने नहीं देने का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यवसायी की रिपोर्ट पर रातानाडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गली न.3,गणेशपुरा निवासी राजेन्द्र भारती पुत्र उदा भारती ने रातानाड़ा थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि वह टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। गत 13-14 सितम्बर को उसके मोबाइल पर मधु नामक महिला का फोन आया। महिला ने उसके व्यवसाय एवं घूमने के स्थानों के संबंध में बातचीत की और इसके बाद करीब तीन-चार दिन तक व्हाट्सऐप पर संपर्क में रही।
पार्षद भोमराज सुथार ने किया 17वीं बार B नेगेटिव रक्तदान
पीडि़त के अनुसार बातचीत के दौरान महिला ने उसे साइड बिजनेस करने की जानकारी दी। शुरुआत में उसने मना कर दिया,लेकिन महिला के बार-बार कहने पर उसने ई-बे ऐप डाउनलोड किया और ई-सेलर स्टोर/सेल पर अपनी आईडी बनाई।
पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप है कि उक्त आईडी के माध्यम से उससे अलग-अलग तरीके से कुल 2,73,115 रुपए निवेश करवा लिए गए। बाद में जब उसने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो उसे विड्रॉल नहीं दिया गया।
