पार्षद भोमराज सुथार ने किया 17वीं बार B नेगेटिव रक्तदान
मानवता की मिसाल
फलोदी(दूरदृष्टीन्यूज),पार्षद भोमराज सुथार ने किया 17वीं बार B नेगेटिव रक्तदान। रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स,राजस्थान के अध्यक्ष एवं पार्षद भोमराज सुथार ने मानवता का परिचय देते हुए सत्रहवीं बार बी निगेटिव रक्तदान किया।
जिला चिकित्सालय फलोदी में भर्ती B नेगेटिव ग्रुप की जरूरतमंद महिला मरीज के लिए भोमराज सुथार ने 17वीं बार रक्तदान किया। दुर्लभ ब्लड ग्रुप का रक्त समय पर उपलब्ध कराकर उन्होंने महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि भोम राज सुथार इससे पूर्व 16 बार रक्तदान कर चुके हैं और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। चिकित्सालय स्टाफ और भानु सेवा संस्थान ने उनके कार्य की सराहना की।
वांटेड को पकड़ने गई पुलिस तीन मंजिल से कूदा,मौत
भोमराज सुथार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए।
इसी क्रम में पोकरण अस्पताल में भर्ती तुलसी देवी के पैर के ऑपरेशन के लिए तीन यूनिट B+ रक्त की आवश्यकता पर भानु सेवा संस्थान द्वारा दो यूनिट फलोदी ब्लड बैंक के सहयोग से और एक यूनिट सदस्य आसुलाल मेघवाल के रक्तदान से उपलब्ध करवाई गई। आसुलाल मेघवाल ने 14वीं बार रक्तदान किया।
