शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान। वंदे भारत सेवा संस्थान के संयोजन में शहीद स्मारक स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वें जन्मोत्सव के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 75 यूनिट रक्तदान हुआ।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे
संस्थान के अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव पर शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में समाजसेवी विनोद सिंघवी,आदर्श शर्मा,नगर निगम पार्षद हकीम खान मारवाड़, जगदीश गांधी,एडवोकेट विजय शर्मा,वुशु संघ अध्यक्ष सुरेश डोसी, उपाध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, सचिव विनोद आचार्य, सुमेरपुर से पंकज मेवाड़ा, लक्ष्मी शेखावत,आशा कंवर जोधा,संस्थान प्रवक्ता किशन पूनिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अंत में संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी रक्तदाताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्थान शहीदों की याद में निरंतर रक्तदान कार्य करता रहेगा।
