मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर एवं फलोदी के जनप्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार 30 सितंबर, को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सायं 5:55 बजे सुमेरपुर (पाली) से हैलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कार द्वारा मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सायं 6:10 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे। यहां सायं 6:10 बजे से 7:40 बजे तक जोधपुर एवं फलोदी जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री सायं 7:40 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर से जोधपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सायं 7:55 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलक्टर ने ली बैठक
मुख्यमंत्री शर्मा के जोधपुर दौरे के दृष्टिगत जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर, अधिकारियों को दायित्व सौंपे। रंजन ने मंगलवार को अपने कक्ष में इस संक्षिप्त प्रवास से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें मुख्यमंत्री की यात्रा के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026

ज्योति नगर में सीवरेज के सही उपयोग पर बैठक

September 30, 2026