मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर
मारवाड़ इंटरनेशनल सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि बुधवार को शाम 5 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
सम्मेलन में संगठन को सशक्त बनाने,जनसेवा कार्यों को गति देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।
ज्योति नगर में सीवरेज के सही उपयोग पर बैठक
सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,जिलाध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी,सांसद, विधायक,जिला प्रमुख, चेयरमैन,प्रधान,मंडल अध्यक्ष सहित सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष पालीवाल के नेतृत्व में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
