ज्योति नगर में सीवरेज के सही उपयोग पर बैठक
रूडिप जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ज्योति नगर में सीवरेज के सही उपयोग पर बैठक। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की ओर से सीवरेज प्रणाली के प्रति जागरूकता के लिए ज्योति नगर में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई।
अधीक्षण अभियंता संजय माथुर के निर्देशन में CAP टीम द्वारा आयोजित बैठक में महिलाओं व कॉलोनी वासियों को सीवरेज प्रणाली के लाभ और सही उपयोग की जानकारी दी गई।
आफरी में हिन्दी पखवाड़ा- 2026 का समापन
CAP टीम सदस्य धीरेन्द्र वैष्णव ने कहा कि सीवरेज प्रणाली साझा जिम्मेदारी है। घरेलू कनेक्शन में स्नानघर व रसोईघर में जाली लगाएं, सीवर लाइन में ठोस कचरा न डालें और सावधानी बरतें।
लक्ष्मी सैनी ने स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करते हुए घरों के आसपास सफाई रखने और ठोस कचरे का सही निस्तारण करने की अपील की। कार्यक्रम में संवेदक फर्म के सोशल आउटरीच टीम के मुन्नालाल व कमलेश ने सहयोग किया।
