Doordrishti News Logo

प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप। बनाड़ थाना क्षेत्र में नांदड़ी-बनाड़ रोड स्थित दो प्लॉटों पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों से बिजली कनेक्शन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने 6 से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साउओं की ढाणी,मंगल नगर,गुड़ा बिश्नोईयान निवासी परिवादी बंशी लाल पुत्र घेवरराम बिश्नोई ने बताया कि उसने 9 मार्च 2026 को नांदड़ी- बनाड़ रोड, रूपनगर नागणेचा मंदिर के पास में खसरा संख्या 33 में स्थित प्लॉट संख्या 4 और 5 खरीदे थे।

आरोप है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उनके प्लॉट्स में अनाधिकृत प्रवेश कर अवैध कब्जा कर लिया और बाउंडी बनाकर टीन शेड तैयार कर दिए। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर अवैध रूप से कब्जा स्थायी करने की नीयत से फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर बिजली का कनेक्शन भी प्राप्त कर लिया।

बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी,निषेधाज्ञा जारी

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अभियुक्तगणों ने अपनी भूमिका छिपाने और पुलिस व प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए कुछ अनुसूचित जाति की महिलाओं को आगे रखकर संपत्ति की देखरेख और कब्जा बनाए रखने की कोशिश की है।

विरोध करने और अपने भूखंड पर अधिकार जताने पर परिवादी को जान से मारने और झूठे आपराधिक मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। पीडि़त के अनुसार, उन्होंने 5 अगस्त 2026 को ही रजिस्टर्ड डाक के जरिए बनाड़ थाना अधिकारी,पुलिस उपायुक्त और पुलिस आयुक्त जोधपुर को शिकायत भेजी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अंतत: उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

अब कोर्ट के आदेश पर हनुमान सिंह खांगटा, भंवर सिंह पुत्र सुगन सिंह, राजबहादुर सिंह,बलवीर सिंह,नरपत सिंह राजपुरोहित और भंवर सिंह भाटी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026