फरार फैक्ट्री मालिक ने बासनी थाने में किया सरेण्डर
- केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड मामला
- पुलिस ने दोपहर में कोर्ट में पेश किया पेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फरार फैक्ट्री मालिक ने बासनी थाने में किया सरेण्डर। बासनी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक कॉलोनी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम को हुई आग की घटना में फरार चल रहे फैक्ट्री मालिक ने राजेंद्र अग्रवाल ने आज सुबह बासनी थाने में सरेण्डर कर दिया। बाद गिरफ्तार कर उसे पुलिस ने दोपहर में कोर्ट में पेश किया है।
बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि आरोपी राजेंद्र अग्रवाल ने सुबह बासनी थाने में खुद को पेश किया था। वह बुधवार को घटना के बाद से ही फरार था। उसके आज सुबह सरेण्डर किए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया और दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। उससे घटना और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके पुत्र स्पर्श को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया की तरफ से बासनी थाने में केस दर्ज कराया गया था।
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही रिकवरी
उल्लेखनीय है कि इस आग में तीन फायर फाइटरों की मौत हो चुकी है। 14 लोग इस आग में झुलस गए थे। जिनमें 13 फायर फाइटर है। छह फायर फाइटरों को गुरुवार को ग्रीन कोरिडोर कर जयपुर भेजा गया था। जिनका राजधानी जयपुर में उपचार चल रहा है। जोधपुर में भर्ती एक और की हालत गंभीर बनी है। इस हादसे में प्रीतेश प्रजापत,सुरेद्र एवं प्रदीप का निधन हो गया था। सुरेंद्र एवं प्रदीप की सोमवार को जोधपुर एमजीएच में मौत हो गई थी।
