1अक्टूबर से बदलेगा अस्पतालों के OPD का समय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1अक्टूबर से बदलेगा अस्पतालों के OPD का समय। राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में सभी अस्पतालों का ओपीडी का शीतकालीन समय एक अक्तूबर से बदल जाएगा।

स्थानीय चुनावों में युवा चेहरों को मिलेगा मौका: मदन राठौड़

महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.फतेह सिंह भाटी ने कार्यालय आदेश जारी कर बाह्य रोगी विभाग (OPD) के समय में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक शीतकालीन समय लागू रहेगा।

यह रहेगा नया समय
–सामान्य दिन (शीतकाल): प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
–रविवार एवं राजकीय अवकाश: प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक

आदेश की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर,प्रधानाचार्य डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज,अधीक्षक मथुरादास माथुर/उम्मेद अस्पताल सहित सभी विभागाध्यक्षों को भेजी गई है।