जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गली नंबर 10 के पास शुक्रवार अपरान्ह एक स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। नगर निगम दक्षिण की दमकलों ने आग पर शाम तक काबू पाया। आग से फैक्ट्री परिसर का एक हिस्सा भी जलकर नष्ट हो गया। आधा दर्जन से ज्यादा दमकलों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया।

दमकल सूत्रों के मुताबिक बासनी औद्योगिक क्षेत्र की एक स्टील फैक्ट्री में अपरान्ह में आग लगने की सूचना पर बासनी फायर स्टेशन से गाड़ी को भेजा गया। आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में शास्त्रीनगर से भी दमकलों को बुलाया गया। आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया। आग से लाखों का स्टील स्क्रेप के साथ ही बर्तनों के जलने से नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर दक्षिण फायर स्टेशन के चैयरमैन अशोक सिंह चौहान भी वहां पहुंचे।
ये भी पढ़े – नौ घंटे में जोधपुर के तीन विधानसभा क्षेत्र के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे मंत्री शेखावत
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

