जोधपुर मंडल में कबाड़ से जुगाड़ कर बनाए आकर्षक मॉडल
स्वच्छता ही सेवा 2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल में कबाड़ से जुगाड़ कर बनाए आकर्षक मॉडल। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ‘स्वच्छता से समृद्धि’ विषय पर जोधपुर मंडल में रविवार को ‘कबाड़ से जुगाड़’ गतिविधि का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित गतिविधि में अनुपयोगी स्क्रैप के रचनात्मक पुन: उपयोग का संदेश दिया गया। भगत की कोठी डीजल शेड के तकनीशियनों ने खराब लोको स्क्रैप से ‘मेक इन इंडिया’ का प्रतीक शेर,रेगिस्तान का चिंकारा,स्टीम लोको मॉडल, स्क्रैप रोबोट,ट्रॉली और भारत के मानचित्र जैसी कलाकृतियां तैयार कीं।
मेड़ता रोड डेमू शेड में भी तकनीशियनों ने स्क्रैप से भारत का नक्शा और मेक इन इंडिया शेर का मॉडल बनाया। इन सभी मॉडलों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में सजावट के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा,ताकि स्वच्छता और रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूकता बढ़े।
