Doordrishti News Logo

हत्या: घर के बाहर डॉग घुमाने की बात को लेकर युवक को हाथों और डंडों से पीटा,अस्पताल में मौत

हत्या का मामला दर्ज -मामा भांजा सहित तीन गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हत्या: घर के बाहर डॉग घुमाने की बात को लेकर युवक को हाथों और डंडों से पीटा,अस्पताल में मौत। शहर के राइकाबाग स्थित लालजी हैण्डी क्राफ्ट के पीछे एक किराए के मकान में युवक से पड़ौसी के लोगों ने हाथों और डंडों से मारपीट की। इसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर अब उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई की तरफ से उदयमंदिर पुलिस ने हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया था। अब मामला हत्या में तब्दील किया गया है। इसमें मामा भांजा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। आरंभिक जांच में सामने आया कि मृतक परिवार द्वारा पड़ौसी के घर के बाहर श्वान घुमाना पाया गया। जिस पर आरोपियों ने मारपीट की।

उदयमंदिर थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि फलोदी जिले के आमला निवासी प्रेमसिंह पुत्र भोमसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसका भाई 23 साल का यशवंत सिंह यहां राइकाबाग स्थित लालजी हैण्डीक्राफ्ट के पीछे भगवान सिंह के मकान में किराए पर रहता था। 26 सितंबर को पड़ौसी द्वारा श्वान को घुमाने की बात को लेकर विवाद किया था। तब मोहित उर्फ मोंटू,लक्की और दामिनी कांत राजवंशी ने पहले घर के बाहर मारपीट की फिर घर में घुसकर उसके साथ डंडों आदि से मारपीट की गई।

रिपोर्ट के अनुसार डंडों आदि से की गई मारपीट में उसका भाई यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मामला हत्या में दर्ज किया।

अब तीन आरोपियों राइका बाग प्रजापत कॉलोनी लक्की पंवार पुत्र लक्ष्मण पंवार,जैन कॉलोनी के पास अजीत कॉलोनी निवासी दामिनी कांत राजवंशी पुत्र नेमीशरण एवं लालजी हैण्डीक्राफ्ट के पीछे रहने वाले मोहित गुप्ता उर्फ मिंटू पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियेां से अग्रिम पूछताछ की जा रही है। इसमें आरोपी मोहित और दामिनीकांत दोनों मामा भांजा है।