शेख नीलगर समाज वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव सम्पन्न
अध्यक्ष मो.रूस्तम, सचिव मो.हारून व सहसचिव नियामत अली निर्विरोध निर्वाचित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेख नीलगर समाज वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव सम्पन्न। क़ौम शेख नीलगर समाज वेलफेयर सोसाइटी,जोधपुर के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए रविवार को कारवां गार्डन परिसर में चुनाव सम्पन्न हुए।
निर्वाचन कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट एनडी गौरी एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी निसार मोहम्मद बीएसएनएल ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुआ। कुल 635 मतदाताओं में से 418 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार करीब 66 प्रतिशत मतदान हुआ।
समाज के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद रुस्तम,सचिव मोहम्मद हारून तथा सह सचिव नियामत अली निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन कमेटी,स्वयंसेवकों, समाज के बुजुर्गों एवं युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चोर ढाई लाख की नगदी के साथ जेवरात ले गए
उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद फारूक ने 274 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की,जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हाजी अली अकबर को 135 मत मिले। फारूक ने 139 मतों के अंतर से विजय हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अकील को 266 मत मिले, जबकि उनके विपक्षी मोहम्मद यूनुस को 145 मत प्राप्त हुए। अकील ने 121 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
समाज की ओर से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले हाजी इशाक मोहम्मद,हाजी अख्तर हुसैन,निसार मोहम्मद बीएसएनएल,एडवोकेट एनडी गौरी,हाजी अजीज मास्टर,सिकंदर खान, राजू पावना,मोहम्मद हुसैन बेलिम,सत्तार, अमजद,रफीक कारवां तथा मास्टर मोहम्मद अली शेख सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
