Doordrishti News Logo

चोर ढाई लाख की नगदी के साथ जेवरात ले गए

पति ट्रक पर गया,पत्नी बाहर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर ढाई लाख की नगदी के साथ जेवरात ले गए। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र नारवा गांव में एक सूने मकान में दिन के समय में चोरी हो गई। परिवार का मुखिया पति ट्रक पर गया हुआ था और पत्नी किसी कार्यवश बाहर गई थी। वापिस लौटने पर चोरी का पता लगा। इस बारे में अब सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

सीसीटीवी से टैक्सी का रूट ट्रेस कर दो लोगों के बैग लौटाए

पुलिस ने बताया कि नारवा निवासी डूंगरसिंह पुत्र घेवरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह ट्रक चलाता है। शनिवार को वह ट्रक पर चला गया था। दोपहर में उसकी पत्नी भी किसी कार्य से बाहर गई थी। इस बीच घर सूना था।

अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर घर से ढाई लाख की नगदी,तीन चार तोला सोना और पांच सात तोला चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर सूरसागर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts: