हादसों में तीन लोगों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में तीन लोगों की मौत। शहर में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक मामले में युवक ने फंदा लगाकर जान दी तो दूसरे में सडक़ हादसे में जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिखर होटल में ठहरे सीकर निवासी कमलसिंह राठौड़ (35) की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लूणी थाना क्षेत्र में मोरटुका गांव में भंवरलाल जाट की ट्रैक्टर से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने जताया रोष
इधर भगत की कोठी थाना क्षेत्र में 34 करणी नगर में 23 वर्षीय नरेंद्र गौड़ ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है।
