डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने जताया रोष
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने जताया रोष। तनावड़ा फांटा क्षेत्र में रविवार को डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बासनी थाने पहुंचकर विरोध जताया।
जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 38 अतिरिक्त कोच
जानकारी के अनुसार सांगरिया गांव निवासी गोविंद राम पुत्र नगराम भील डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटना को लेकर रोष जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।
