जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 38 अतिरिक्त कोच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की 15 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 38अतिरिक्त कोच। अक्टूबर में त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाले यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 15 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें स्लीपर,थर्ड एसी, साधारण श्रेणी,फर्स्ट- कम सेकंड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। इनका संचालन निर्धारित अवधि तक अस्थाई रूप से किया जाएगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार यात्री मांग को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी तथा वेटिंग का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। इन अस्थाई डिब्बों की वृद्धि 1 से 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। ट्रेन 22977/ 22978 जयपुर-जोधपुर- जयपुर सुपरफास्ट में दो एसी,14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस और 12465/ 12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंबोर सुपर फास्ट में 5-5 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे जिसमें दो-दो स्लीपर व तीन-तीन जनरल डिब्बे शामिल है।

सफाई कर्मचारी की भर्ती में नियुक्ति के लिए एक वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य

ट्रेन संख्या 14854/ 14853,14864/14863 और 14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में एक-एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा। ट्रेन संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर, ट्रेन संख्या 20483/ 20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी और ट्रेन संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस- भगत की कोठी में में 3-3 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 20485/20486 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर और ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती में 3-3 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

ट्रेन संख्या 22497/ 22498 श्रीगंगानगर- तिरूच्चिराप्पल्लि-श्रीगंगानगर में एक थर्ड एसी तथा ट्रेन संख्या 20481/ 20482 भगत की कोठी- तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी में एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। ट्रेन संख्या 22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय- बीकानेर और ट्रेन संख्या 12463/12464 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में 3-3 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इस प्रकार अक्टूबर में जोधपुर मंडल से जुड़ी 15 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित और सामान्य श्रेणी की क्षमता उपलब्ध होगी।

Related posts: