सकदीना के भास्कर चंद्र नैनवाल ने साहित्य में जीता स्वर्ण पदक
हल्द्वानी,महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी के आचार्य कक्षा के छात्र भास्कर चंद्र नैनवाल ने साहित्य विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सकदीना ग्राम निवासी भास्कर,दिनेश चंद्र नैनवाल व जानकी देवी के पुत्र हैं। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
विजय सिंह पंवार बने जोधपुर नगर निगम के उपमहापौर
उनकी सफलता पर प्राचार्य डॉ.राकेश चंद्र गुणवंत,प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णचंद्र जोशी,प्रबंध समिति अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा,प्रबंधक मोहन सिंह बोरा सहित समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।
