Doordrishti News Logo

कार से उतरते वक्त गिरा मंगलसूत्र सीसीटीवी में दिखा ले जाने वाला स्कूटी सवार

संपर्क कर महिला का मंगलसूत्र वापस दिलाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार से उतरते वक्त गिरा मंगलसूत्र सीसीटीवी में दिखा ले जाने वाला स्कूटी सवार। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता तकनीकी दक्षता एवं समन्वित कार्यप्रणाली से फतेह सागर निवासी महिला का करीब 3.50 लाख रूपए कीमत का खोया हुआ मंगलसूत्र सकुशल वापस दिलाया गया।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी के सुपरविजन व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रेम धनदे के नेतृत्व में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

कैंट एरिया की तारबंदी काटते युवक को क्यूआरटी ने पकड़ा

गीताभवन पांचवीं रोड पर गिरा था मंगलसूत्र 
फतेह सागर निवासी ज्योति पत्नी नितिन ने अभय कमांड सेंटर में उपस्थित होकर बताया कि 23 सितंबर को गीताभवन, पांचवीं रोड पर पूजा सामग्री खरीदने के लिए कार से उतरते समय उनका करीब डेढ़ तोला वजनी,डायमंड जडि़त सोने का मंगलसूत्र नीचे गिर गया था। उन्होंने मंगलसूत्र की कीमत करीब साढ़े तीन लाख बताई।

सीसीटीवी फुटेज में मंगलसूत्र उठाते दिखा स्कूटी सवार
घटना की जानकारी मिलने पर वक्त पारी प्रभारी ओमप्रकाश ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र एवं रूट के सीसीटीवी कैमरों की जांच के निर्देश दिए।

उनके निर्देशन में कांस्टेबल हरीश नागौरा ने फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में एक स्कूटी सवार व्यक्ति मंगलसूत्र उठाकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद स्कूटी का पंजीयन नंबर पता कर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया और मंगलसूत्र सकुशल वापस दिलाया गया।