Doordrishti News Logo

पितृपक्ष आरंभ पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध

जलकुण्डों में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए स्नान एवं दान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पितृपक्ष आरंभ पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध। पितृपक्ष की शुरुआत आज से हो गई। आज पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध मनाया गया। जल कुण्डों और जलाशयों में सुबह से ही पिृतआत्माओं का जलांजलि दी गई।

लोगों ने पंडितों के सान्निध्य में श्राद्ध संपन्न कराया। पंडितों को दान दक्षिणा के दिए जाने के साथ परिजनों की तरफ से घर में उत्तम भोजनादि की व्यवस्था की गई। श्राद्ध पक्ष का समापान 10 अक्टूबर को पितृ अमावस पर होगा। श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद 11 अक्टूबर से नवरात्र प्रारम्भ हो जाएंगे। इस बार 30 सितंबर को एक ही दिन चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध है।

हिंदू धर्म में पितरों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। पितृ पक्ष आज से शुरू हो गया है और 10 अक्टूबर तक चलेगा। इन 15 दिनों के दौरान लोग अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा-पाठ,दान-पुण्य और ब्राह्मण भोज सहित विभिन्न धार्मिक कार्य करेंगे। इस बार पितृ पक्ष की तिथियों में एक विशेष संयोग बन रहा है। इसके चलते चौथा और पांचवां श्राद्ध 30 सितंबर को एक ही दिन किया जाएगा।तीस सितंबर को चतुर्थी तिथि दोपहर 2.50 बजे तक रहेगी और इसके तुरंत बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी।

अगले दिन यानी एक अक्टूबर को दोपहर का समय आने से पहले ही पंचमी तिथि समाप्त हो जाएगी। इसी वजह से तिथि के नियम के अनुसार चतुर्थी और पंचमी दोनों का श्राद्ध 30 सितंबर की दोपहर को ही किया जाएगा।

दोपहर से पहले का समय उत्तम 
पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म के लिए दोपहर 12 बजे से पहले का समय उपयुक्त बताया गया है। इसी दौरान पूजा और भोजन संबंधी कर्म पूरे करने की बात कही गई है। पितृ पक्ष का समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा।यदि किसी पूर्वज की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है,तो इस दिन उनका श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में श्रद्धालु अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए उनकी शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान,दान-पुण्य और अन्य कर्मकांड करते हैं।

विधिवत श्राद्ध,तर्पण और पिण्डदान करें 
पितृ पक्ष में प्रत्येक तिथि का महत्व है क्योंकि उसी दिन पितरों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध किया जाता है। श्रद्धालुओं को चाहिए कि वे इस अवधि में विधिवत श्राद्ध,तर्पण और पिण्डदान करें और पंडितों द्वारा बताए गए समय और तिथियों का ध्यान रखें। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किए गए इन कर्मों से पितर प्रसन्न होकर परिवार को सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026