राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाया
शासन सचिव ने देर रात जारी किए आदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाया। राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामलात विभाग के शासन सचिव ने शुक्रवार को देर रात आदेश जारी कर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाहा का चार वर्ष का सेवा कार्यकाल जो कि 26 सितंबर को समाप्त हो रहा था,को राजस्थान हाइकोर्ट के आदेशानुसार,उनकी 67 वर्ष तक की आयु या नवीन नियुक्ति तक,जो भी पहले हो,तक बढ़ा दिया है।
राजस्थान हाइकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने अपनी जनहित याचिका में आवेदन पेश कर कहा था कि जिला और राज्य उपभोक्ता आयोग में भर्ती के नए नियम बनाए जाने तक नियमित नियुक्तियां नहीं हो रही हैं,इसलिए संबंधित अध्यक्ष और सदस्यों को रिलीव नहीं किया जाए और रिलीव हो चुके अध्यक्ष और सदस्यों को वापस सेवा में लिया जाए।
MGH जोधपुर में भर्ती बर्न मरीजों की स्थिति
इस पर राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्र शेखर शर्मा ने 18 मार्च को इसी अनुरूप आदेश पारित किया और राज्य सरकार के आवेदन पर खंडपीठ ने नौ जुलाई को पूर्व आदेश में संशोधन जारी कर कहा कि जिला और राज्य उपभोक्ता आयोग में सदस्यों और अध्यक्ष का कार्यकाल क्रमश: 65 और 67 वर्ष की आयु तक कानूनी नियमानुकूल होगा।
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाहा का चार वर्ष का कार्यकाल जो कि शनिवार को समाप्त हो रहा था,राज्यपाल की आज्ञा से राजस्थान हाइकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की रिट याचिका में पारित आदेश नौ जुलाई के परिपेक्ष में, उनका सेवा काल 67 वर्ष तक की आयु अथवा नवीन नियुक्ति,जो भी पहले हो,तक बढ़ाने का आदेश राज्य सरकार के उपभोक्ता मामलात विभाग के शासन सचिव द्वारा जारी किया गया।
