चोर छह लाख का सोना और 40 हजार की चांदी ले गए
परिवार खेत पर गया था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर छह लाख का सोना और 40 हजार की चांदी ले गए। शहर के निकटवर्ती लूणी स्थित कालीजाल गांव में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार के लोग खेत पर गए थे। वापिस शाम को लौटे तब चोरी का पता लगा।
अज्ञात चोर घर से 7-8 तोला सोना, 15-20 तोला चांदी और 8 हजार की नगदी चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना है। आस पास कोई सीसीटीवी आदि नहीं है। घर भी सडक़ पर सूना है। लूणी थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि कालीजाल निवासी राजेंद्र पुत्र मेहराराम जाट ने रिपोर्ट दी।
बाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर युवक की मौत
इसमें बताया कि 21 सितम्बर को वह लूणावास गांव में मंदिर पर गया था। बाद में सुबह दस बजे उसके मां पिता खेत पर कार्य करने चले गए। इस बीच घर सूना था। अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र प्रवेश किया और वहां से 7-8 तोला सोना, 15-20 तोला चांदी और 8 हजार की नगदी चुरा ले गए। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मौका मुआयना किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
कारखाने से मशीनरी सामान चोरी
मथानिया के तिंवरी स्थित तेजसिंह नगर निवासी मो.असलम ने मथानिया थाने में रिपोर्ट दी कि उसका एक कारखाना बड़ला रोड पर है। जहां से 12 सितंबर को अज्ञात चोर मशीनरी पार्ट, मोटरें, विद्युत केबल आदि चोरी कर ले गए। घटना का पता अब लगने पर केस दर्ज कराया गया है।
