अनंत चतुर्दशी की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन
- गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक आयोजित
- रूट मार्च किया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अनंत चतुर्दशी की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर आज अहम बैठक आयोजित की गई।
पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
काम दिलाने का झांसा देकर मिस्त्री से 60 हजार लूटे
बैठक में गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने विसर्जन के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने,यातायात को सुचारू रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजामों पर मंथन किया। पुलिस प्रशासन ने गणेश विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारियों से समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में डीसीपी कमल शेखावत,मनीष चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बाद में गणेश प्रतिमाओं के जुलूस को लेकर अधिकारियों ने रूट मार्च भी किया।
