दो कारों में भिड़ंत सात लोग घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो कारों में भिड़ंत सात लोग घायल। फलोदी-नागौर राजमार्ग-19 पर आऊ कस्बे के पास बुधवार को दो कारों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही भोजासर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,हादसे में लाडनूं निवासी पुखराज, महेंद्र रैगर,रेखा,सरिता और भगवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
8 तोला सोना और नकदी चुराई दो आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार
आऊ निवासी हिम्मत सिंह और सारणपुरा निवासी सेरा राम को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया गया।
