अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान
राष्ट्रपति ने एकता नगर में दिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नई दिल्ली/एकता नगर (दूरदृष्टीन्यूज),अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (2024) से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म निर्माण एक सामूहिक प्रयास है और टीम के हर सदस्य का आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने फिल्म जगत से अपील की कि वे स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दें और हानिकारक पदार्थों का विज्ञापन न करें,क्योंकि युवा उन्हें प्रेरणा मानते हैं। उन्होंने क्रिएटिव कम्युनिटी के छोटे कलाकारों और सहायक कर्मियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की भी बात कही।
देवझूलनी एकादशी पर सरोवरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
अनंत नाग ने जताया आभार
पुरस्कार स्वीकार करते हुए अनंत नाग ने कहा कि आश्रम में बचपन बिताने के बाद मुंबई में नाटक के मंच से अभिनय शुरू किया,50 से अधिक नाटकों में काम किया और स्वेच्छा से कन्नड़ सिनेमा और बेंगलुरु को कर्मभूमि बनाया। पिछले साल पद्म भूषण के बाद इस साल दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए उन्होंने राष्ट्रपति का आभार जताया।
पुरस्कारों की प्रमुख घोषणाएं
–बेस्ट एक्टर: ममूटी (भ्रमयुगम) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) को संयुक्त रूप से
–बेस्ट एक्ट्रेस:यामी गौतम (आर्टिकल 370)
–बेस्ट फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
–बेस्ट पॉपुलर फिल्म: कल्कि 2898 AD
–बेस्ट डायरेक्शन: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
–बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय मिश्रा(भक्षक)
इस साल 34 भाषाओं की 400 फीचर और 24 भाषाओं की 161 नॉन-फीचर फिल्मों में से चयन किया गया। गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ और तुलु फिल्म ‘इम्बू’ को भी पहली बार राष्ट्रीय सम्मान मिला।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोहों को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आयोजित कर भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने WAVES के अगले संस्करण का आयोजन अक्टूबर 2027 में करने की भी घोषणा की।
