छह नगर पालिकाओं में उपसभापति पद के परिणाम घोषित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छह नगर पालिकाओं में उपसभापति पद के परिणाम घोषित। जोधपुर जिले की छह नगर पालिकाओं में उप सभापति (उपाध्यक्ष) पद के आम चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी संकलित सूचना के अनुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला,जबकि दो नगर पालिकाओं में निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
नगर पालिका पीपाड़ शहर में भारतीय जनता पार्टी की पुष्पा निर्विरोध उपसभापति चुनी गईं। इसी प्रकार नगर पालिका बालेसर-सत्ता में भी भारतीय जनता पार्टी के रूप सिंह ने निर्विरोध जीत हासिल की।
जिन नगर पालिकाओं में मतदान हुआ,उनमें बिलाड़ा नगर पालिका से भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 26 वैध मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ललित कुमार को 12 मतों के अंतर से पराजित किया,जिन्हें 14 मत प्राप्त हुए थे।
देवझूलनी एकादशी पर सरोवरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
भोपालगढ़ नगर पालिका में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गफार ने जीत हासिल की। उन्हें 13 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के मदन लाल को 10 मत मिले। इस प्रकार गफूर ने 3 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यहाँ कुल 25 वोटों में से 2 वोट खारिज (रिजेक्ट) हुए।
तिंवरी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की सामू उपसभापति पद पर विजयी रहीं। उन्होंने 14 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सेवाराम (11 मत) को 3 मतों के अंतर से हराया।
मथानिया नगर पालिका में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जितेन्द्र ने जीत दर्ज की। उन्होंने 18 मत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी के भरत चरण (7 मत) को 11 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।
