ट्रेन में छूटा महिला यात्री का मोबाइल टीटीई ने लौटाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में छूटा महिला यात्री का मोबाइल टीटीई ने लौटाया। ट्रेन में टिकट जांच के दौरान मिला महिला यात्री का मोबाइल टीटीई की सूझबूझ से सुरक्षित वापस लौटा दिया गया।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि सोमवार को ट्रेन संख्या 16312 तिरुवनंतपुरम- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में आबूरोड से जोधपुर के बीच टिकट जांच के दौरान टीटीई भागीरथराम को बी-2 कोच की बर्थ नंबर 7 पर मोबाइल लावारिस मिला।

कोच में पूछताछ के बाद भी मोबाइल के मालिक का पता नहीं चला। इसके बाद भागीरथराम ने एचएचटी मशीन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित नंबर पर संपर्क किया। पता चला कि मोबाइल महिला यात्री शोभना केके का है,जो कोल्लम से आबूरोड तक यात्रा कर ट्रेन से उतर चुकी थीं।

राजस्थान पत्रकार संस्थान का सर्वसम्मति से पुनर्गठन

यात्री के परिचित ने जोधपुर स्टेशन पहुंचकर मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय में संपर्क किया।डीसीटीआई अशोक शर्मा और सीटीआई दीपक बुंदेल की मौजूदगी में टीटीई भागीरथराम ने मोबाइल उनके परिचित को सौंप दिया।

Related posts: