धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार। बासनी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

बासनी पुलिस ने बताया कि अरसद इंद्रीसी पुत्र बादशाह खलीफा निवासी कोटा, थाना कुचिला, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार,हाल इंद्रा नगर, सांगरिया, बासनी को गिरफ्तार किया गया।