Doordrishti News Logo

भारत समन्वय धाम में श्रद्धापूर्वक मनाया सदगुरु प्राकट्य उत्सव

संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत समन्वय धाम में श्रद्धापूर्वक मनाया सदगुरु प्राकट्य उत्सव। भारत समन्वय धाम में शनिवार को सदगुरु प्राकट्य उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह सदगुरुदेव की चिन्मय सन्निधि में भगवान मनकामेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। भगवान लक्ष्मीनारायण का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि सभागार में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा,गुरु भजन एवं स्तुति गान का आयोजन हुआ।

मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा

इसके पश्चात यजमान अनिल व्यास द्वारा गुरु पादुका पूजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आचार्य रामानुज ने सदगुरुदेव के संस्मरण सुनाते हुए गुरु महिमा पर प्रकाश डाला। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समन्वय परिवार, जोधपुर के गुरु भाई- बहनों ने सदगुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद में जीवन को सार्थक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।