Doordrishti News Logo

पुलिस को चकमा देकर भागा तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़ और कोटा में फरारी काटी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस को चकमा देकर भागा तस्कर गिरफ्तार। डांगियावास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है। वह 117.370 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी धायलों की ढाणी बिसलपुर निवासी नरेश पुत्र लादुराम विश्नोई वर्ना गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त भरकर अपने घर लेकर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके पर ही अपनी वर्ना कार छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली।

चित्र बनाओ-इनाम पाओ चित्रकला एक्टिविटी रविवार को

उसमें 117.370 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ था। इसे पुलिस ने जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर झालावाड़ और कोटा क्षेत्र की तरफ फरारी काट रहा था। डांगियावास थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोटा में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नयापुरा कोटा से आरोपी नरेश को दस्तयाब कर लिया।

थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।प्राथमिक अनुसंधान में तस्करी में इस्तेमाल की गई वर्ना कार के चोरी के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त और गाड़ी के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026