जोधपुर नगर निगम में भाजपा की राह हुई आसान

भूपेंद्र सैनी की रणनीति का बड़ा असर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर नगर निगम में भाजपा की राह हुई आसान। जोधपुर नगर निगम में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाने की दिशा में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बड़ा राजनीतिक प्रबंधन करते हुए 7 निर्दलीय पार्षदों को भाजपा के साथ जोड़ लिया। सैनी के नेतृत्व में हुए इस घटनाक्रम से नगर निगम में भाजपा के बोर्ड गठन की राह और मजबूत हो गई है।

जिले की 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 16 अभ्यर्थियों के 17 नामांकन वैध

भूपेंद्र सैनी की रणनीति का असर उस समय साफ दिखाई दिया,जब 7 निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सैनी ने संगठन और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए निर्दलीय पार्षदों को भाजपा के साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा में शामिल होने वाले निर्दलीय पार्षदों में वार्ड 5 से विशाल सांखला,वार्ड 19 से दिनेश शर्मा,वार्ड 20 से चेतन गहलोत,वार्ड 47 से मोहन राम चौधरी,वार्ड 48 से दुर्गा मेवाड़ा,वार्ड 76 से निर्मला नायक और वार्ड 81 से स्वरूप सिंह शामिल हैं।

सैनी की रणनीति ने बदली नगर निगम की सियासी तस्वीर
जोधपुर नगर निगम चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला था। ऐसे समय में सात निर्दलीय पार्षदों को भाजपा के साथ जोड़ना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। हालिया घटनाक्रम में पुनर्मतदान के बाद भी भाजपा की स्थिति में बदलाव आया है।

ऐसे चुनौतीपूर्ण राजनीतिक समीकरणों के बीच भूपेंद्र सैनी ने संगठनात्मक रणनीति, संवाद और राजनीतिक समन्वय के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सात निर्दलीयों का भाजपा के साथ आना सैनी की सक्रियता और राजनीतिक प्रबंधन का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,राज्य मंत्री ओमकार सिंह लखावत,डॉ प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौर,शहर विधायक अतुल भंसाली,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,जोधपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल तथा सह प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर सिंह का सहयोग रहा।

जोधपुर नगर निगम में भाजपा के लिए यह घटनाक्रम भूपेंद्र सैनी की संगठनात्मक रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन की बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है।