बैंक ऑफ इंडिया की पाल रोड शाखा का शुभारंभ

जोधपुर जोन की 84वीं और शहर की 9वीं शाखा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक ऑफ इंडिया की पाल रोड शाखा का शुभारंभ। पाल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ जोधपुर जोन की 84वीं शाखा के रूप में क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय,नई दिल्ली के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मुकेश कुमार झा ने किया। इस नई शाखा के साथ बैंक ने जोधपुर शहर में अपनी 9वीं शाखा के रूप में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

उद्घाटन समारोह में बैंक के आंचलिक प्रबंधक देवशरण व उप आंचलिक प्रबंधक विजय चौधरी उपस्थि थे। समारोह में जोधपुर जोन के अधिकारी,स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित हुए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक मुकेश कुमार झा ने अतिथियों एवं ग्राहकों से संवाद किया तथा बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ

समारोह के दौरान ग्राहकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह ऋण एवं वाहन ऋण के ग्राहकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं एवं अन्य वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी।

पाल रोड शाखा के प्रबंधक अमित देवड़ा एवं उनकी पूरी टीम को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विश्वास व्यक्त किया गया कि यह शाखा क्षेत्र के ग्राहकों को सुगम, आधुनिक एवं गुणवत्ता पूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय व्यापार,उद्योग एवं आर्थिक गतिविधियों को वित्तीय सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पाल रोड शाखा के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को जमा,ऋण,डिजिटल बैंकिंग,निवेश एवं अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।

Related posts: