विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस
- हिंदी सीखें,हिंदी सिखाएँ
- हिंदी का मान बढ़ाएँ।
- अपनी भाषा,अपना गौरव,भारत को आगे बढ़ाएँ।
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के रातानाडा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण,कविता एवं सुविचार प्रस्तुत किए।
इस मौके पर विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के गौरव, साहित्य और भारतीय संस्कृति में उसके महत्व के बारे में बताया गया। विद्यालय में हिंदी लेखन, कविता-पाठ,भाषण तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा
प्राचार्या डॉ.पूजा सिंह ने विद्यार्थियों को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया
