अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

  • 1.13 लाख रुपए जुर्माना वसूला
  • मेड़ता रोड में 6 पर धारा 144 के तहत केस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े। ट्रेनों और स्टेशनों पर बिना अनुमति सामान बेचने वाले अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में सितंबर में अब तक 130 अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई कर 1.13 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें ट्रेनों व स्टेशन परिसरों में लगातार सघन जांच कर रही हैं।

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

जोधपुर मंडल पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की ओर से 1 से 12 सितंबर के दौरान ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में अनधिकृत वेंडिंग पर विशेष नजर रखी गई। इन 12 दिनों में 130 वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.13 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के तहत मेड़ता रोड स्टेशन पर शनिवार को एक ही दिन में छह अनधिकृत वेंडर्स पकड़े गए। इनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत मामले दर्ज किए गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ सघन धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सभी प्रमुख ट्रेनों और स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है तथा आरपीएफ के साथ वाणिज्य विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।बिना अनुमति वेंडिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यात्रियों से सजगता की रेलवे की अपील
इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे खानपान सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें तथा अनधिकृत वेंडर्स से सामान लेने से बचें।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा तथा इसमें जनविश्वास अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026