एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

कलेक्टर आलोक रंजन ने दिखाई हरी झंडी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज। एमबीएम विश्वविद्यालय में इंटर- हॉस्टल टूर्नामेंट ‘स्पंदन- 2026’ का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने हरी झंडी दिखाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्तित्व विकास,नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का जरिया है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक कौशल भी विकसित करते हैं।

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार ने बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर इंटर-हॉस्टल खेल आयोजन हो रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न छात्रावासों के विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर खेल भावना,भाईचारा और टीमवर्क को बढ़ावा देना है।

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

कन्वीनर डॉ.अमित मीणा ने बताया कि स्पंदन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि सर्वांगीण विकास का मंच है। इसके जरिए विद्यार्थियों में नेतृत्व,समन्वय और मैनेजमेंट कौशल भी विकसित होगा। विभिन्न खेलों में छात्रावासों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

समारोह में प्रो.एनसी बरवर,प्रो.मिलिंद शर्मा, प्रो.जयश्री वाजपेयी,प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह,प्रो. पीयूष चौधरी,प्रो.अरविंद कुमार वर्मा,डॉ.खम्मा कंवर,डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.नवीन सुनिया,डॉ. रविकांत,वार्डन संदीप यादव,अनीता कुराड़िया, अभिलाषा चौधरी सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related posts: