14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

  • जोधपुर नगर निगम आम चुनाव-2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया विस्तृत प्लान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर)(नगर पालिका) जोधपुर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर नगर निगम आम चुनाव 2026 के लिए मतगणना व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की विस्तृत कार्ययोजना जारी की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम जोधपुर के वार्डों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर, जोधपुर में शुरू होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी मतगणना प्लान के अनुसार,विभिन्न वार्डों की मतगणना के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम,मतगणना कक्ष, ईवीएम टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं।

वार्ड संख्या 1 से 10 तक की मतगणना के लिए 78 मतदान केंद्रों का कार्य भू-तल स्थित मतगणना कक्ष D-3 में होगा, जहां स्ट्रांग रूम C-3 से ईवीएम लाई जाएंगी; इसके लिए 11 ईवीएम टेबल लगाई गई हैं और मतगणना 10 राउंड में पूरी होगी। वार्ड संख्या 11 से 20 (56 मतदान केंद्र) की गिनती प्रथम तल के कक्ष D-9 में होगी, जिसके लिए स्ट्रांग रूम C-8,6 ईवीएम टेबल और 12 राउंड तय किए गए हैं।

वार्ड संख्या 21 से 30 (65 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल के कक्ष D-9 में होगी,जहां C-9 स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाई जाएंगी और 6 ईवीएम टेबल के जरिए 13 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।

इसी क्रम में वार्ड संख्या 31 से 40 (74 मतदान केंद्र) के लिए प्रथम तल का कक्ष D-7 और स्ट्रांग रूम C-6 निर्धारित है, जहां 11 ईवीएम टेबल पर 10 राउंड में गणना होगी।

वार्ड संख्या 41 से 50 (67 मतदान केंद्र) की गिनती प्रथम तल पर कम्यूनिकेशन लैब (Communication Lab) मतगणना कक्ष में होगी,जिसके लिए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लैब (Power El.Lab) को स्ट्रांग रूम बनाया गया है; यहां 6 ईवीएम टेबल पर 14 राउंड चलेंगे।

वार्ड संख्या 51 से 60 (75 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल के कक्ष D-8 में होगी, जिसके लिए स्ट्रांग रूम C-7,10 ईवीएम टेबल और 10 राउंड निर्धारित हैं।

इसके अलावा,वार्ड संख्या 61 से 70 (70 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल पर कम्यूनिकेशन लैब में होगी, जिसके लिए रेडियो टीवी लैब (Radio TV Lab) को स्ट्रांग रूम बनाया गया है; यहां 6 ईवीएम टेबल के माध्यम से 16 राउंड में गिनती होगी।

वार्ड संख्या 71 से 80 (77 मतदान केंद्र) की गिनती इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप (Elect. Workshop) मतगणना कक्ष में होगी,जहां डिजिटल लैब (Digital Lab) को स्ट्रांग रूम बनाया गया है और 10 ईवीएम टेबल पर 10 राउंड तय किए गए हैं। वार्ड संख्या 81 से 90 (79 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल के कक्ष D-10 में होगी, जिसके लिए स्ट्रांग रूम C-10, 10 ईवीएम टेबल और 10 राउंड निर्धारित हैं।

अंत में,वार्ड संख्या 91 से 100 (88 मतदान केंद्र) की मतगणना भू-तल स्थित क्लासरूम में होगी, जिसके लिए कैंटीन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है; यहां 11 ईवीएम टेबल पर 12 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।

मतगणना स्थल में प्रवेश व्यवस्था
मतगणना स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के पीछे वाले भाग के गेट संख्या 01 से कार्मिक, गणना कार्मिक और मीडिया कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा।

वार्ड संख्या 1 से 10 तथा 91 से 100 के अभ्यर्थी और उनके गणन अभिकर्ता गेट संख्या 02 से प्रवेश करेंगे। वार्ड संख्या 11 से 40,51 से 60 एवं 81 से 90 के अभ्यर्थियों,गणन अभिकर्ताओं के लिए गेट संख्या 03 निर्धारित है। वार्ड संख्या 41 से 50 तथा 61 से 80 के अभ्यर्थियों और गणन अभिकर्ताओं को गेट संख्या 05 से प्रवेश की अनुमति रहेगी।

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026