जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

  • जोधपुर-नगर निकाय आम चुनाव-2026
  • चुनावी व्यवस्थाओं का लिया जायजा -मतदाताओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दिन शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आलोक रंजन ने जोधपुर शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

किसान कन्या व बाल समंद स्थित मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या,नागौरी बेरा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बालसमंद,जोधपुर में स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मतदान प्रक्रिया की सुचारु व्यवस्था का जायजा लिया।

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

मतदाताओं से किया संवाद,व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान रंजन ने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद किया तथा बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में उनसे फीडबैक लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर मतदान की व्यवस्थाओं,मतदाताओं के आवागमन तथा बूथ स्तर पर की गई तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से मतदान व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान एरिया मजिस्ट्रेट उमेश मीणा सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts:

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026

मतदान का आंखों देखा हाल

September 11, 2026