Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुस्लिम समाज का पवित्र माहे रमजान गुरूवार को आखिरी रोजे के साथ समाप्त हो गया। शुक्रवार को ईदुल फितर मनाया जाएगा। माहे रमजान के आखिरी रोजे के दिन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खुशी का माहौल था। छोटे बड़े सभी ने आज रोजा रखा। अल सुबह उठ कर सहरी की और इबादत में मशगूल हो गए।
आखिरी रोजे के बाद ईद की त्यारियों में जुट गए। समाज के लोग सवेरे बाजारों में खरीददारी में जुट गए। हालांकि कपड़े, इलेक्ट्रानिक आदि की दुकानें बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग नये कपड़े जूते आदि खरीदने से महरूम रह गए।
शुक्रवार को कोविड गाइड लाइन की पालना करते हुए ईद मनाई जाएगी। घरों में ही ईद की नमाज अदा की जाएगी। घरों में खीर और सिवंइयां बनेगी। ईद मुबारक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बुधवार को माहे शव्वाल का चाँद नजऱ नहीं आया। चांद दिखाई देने की शहादत न मिलने के कारण शुक्रवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी।

ये भी पढ़े :- भारतीय जैन संगठन के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अभियान का श्री गणेश

काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी अध्यक्ष रूयत-ए-हिलाल (चांद) कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी मुफ्ती ए राजस्थान ने मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद देते हुए अपील की है कि कोविड-19 के चलते सरकारी गाइडलाईन की पालना करें। ईद की नमाज़ के लिए ईदगाह और मोहल्ले की मस्जिदों में जमा न हों। अपने घरों में रह कर चास्त की नमाज़ अदा करें। कोरोना से मुक्ति के लिए खासतौर से दुआ करें ताकि इस महामारी से दुनिया को निजात मिले।

Related posts:

हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा,12 तोले का छत्र बरामद

January 15, 2026

हथियार सप्लायर गिरफ्तार तीन आरोपी पहले गिरफ्तार

January 15, 2026

मेडिकल सिमुलेशन प्लेटफॉर्म MEDSIM पर हुई कार्यशाला

January 15, 2026

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026