लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा। शहर की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा डंपर पकड़ा। पुलिस के अनुसार चालक खेड़ापा निवासी सिंगाराम के पास बजरी परिवहन का वैध रवन्ना नहीं मिला।
गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला
मामले में डंपर को जब्त कर उसे गिरफ्तार किए जाने के साथ माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया गया। लूणी पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह जाब्ते के साथ गश्त पर थे। रात करीब 10 बजे लूणी कस्बे में एसडीएम कार्यालय के पास सतलाना गांव की तरफ से बजरी से भरा डंपर आता दिखाई दिया।
पुलिस ने डंपर को रुकवाकर चालक से बजरी की रॉयल्टी रसीद और रवन्ना मांगा,लेकिन चालक कोई वैध रवन्ना पेश नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने बजरी भाचरणा के पास लूणी नदी से भरकर लाना बताया। इसके बाद पुलिस ने बजरी से भरे डंपर को जब्त कर लिया।
