34.614 किलो डोडा- पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),34.614 किलो डोडा- पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार। भोजासर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34.614 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी भंवरलाल लक्ष्मणनगर,भोजासर का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजराज सिंह चारण और फलोदी सीओ भवानीसिंह की देखरेख में भोजासर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।
अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म आज से होंगे न्यायिक कार्य
पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली,जहां से यह डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि भंवरलाल के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है।
