Rajasthan Nurses Association submitted a memorandum to the CS.

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर के अध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान एसोसिएशन की ओर से मुख्य सचिव का साफा एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं तथा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। ज्ञापन में आगामी नर्सिंग भर्ती को पूर्व की भांति मेरिट एवं बोनस अंकों के आधार पर आयोजित करवाने तथा नर्सिंग के 12 हजार पद एवं पैरामेडिकल के 4 हजार पद भरने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

इसके साथ ही मथुरा दास माथुर अस्पताल (एमडीएम) में लगातार बढ़ते मरीजों के दबाव, विभागों की संख्या एवं बढ़ते कार्यभार को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट विभागों को महात्मा गांधी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग भी रखी गई,ताकि दोनों अस्पतालों पर मरीजों का दबाव संतुलित हो सके और चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में स्वतंत्र नर्सिंग निदेशालय की स्थापना,नर्सिंग संवर्ग से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निस्तारण, नर्सिंग कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान तथा लंबे समय से रुके हुए पारदर्शी ट्रांसफर खोलने की मांग भी प्रमुखता से रखी। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना तथा विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

उन्होंने संबंधित मांगों एवं समस्याओं से अवगत होते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में आश्वस्त किया। इस दौरान सरंक्षक रामेश्वर टाक,महासचिव बसंत रॉयल,प्रीयतम चौहान,रितेश सिसोदिया, तथा कार्यकारिणी सदस्य एवं नर्सिंग अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026