100 वार्डों के लिए 864 नामांकन पत्र दाखिल

  • जोधपुर नगर निगम आम चुनाव-2026
  • अंतिम दिन 698 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 823 नामांकन पत्र
  • कुल 725 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत की दावेदारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),100 वार्डों के लिए 864 नामांकन पत्र दाखिल। नगर निगम आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 31 अगस्त तक तीन दिनों में कुल 725 अभ्यर्थियों द्वारा 864 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

परचूनी आइटमों के वेयर हाउस में लगी भीषण आग

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसके बाद 29 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया में तेजी आई और 26 अभ्यर्थियों ने कुल 40 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अंतिम दिन 698 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 823 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

इस प्रकार जोधपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 100 तक कुल 864 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनके माध्यम से 725 अभ्यर्थियों ने चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों के कारण नामांकन पत्रों की कुल संख्या और अभ्यर्थियों की कुल संख्या में अंतर है।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के अनुसार नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से अंतिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन तथा कुल 10 अभ्यर्थियों ने 10 नामाकन,वार्ड संख्या 2 मे कुल 7 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन, वार्ड संख्या 3 से 8 अभ्यर्थियों ने 8 नामाकन, वार्ड संख्या 4 से 4 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन, वार्ड संख्या 5 से अंतिम दिन 11 अभ्यर्थियों ने 11नामंकन तथा कुल 12 अभ्यर्थियों ने 12 नामंाकन,वार्ड संख्या 6 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन,वार्ड संख्या 7 से 9 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 8 से 4 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 9 से अंतिम दिन 6 अभ्यर्थियो ने 6 नामांकन तथा कुल 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन,वार्ड संख्या 10 से 6 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन, वार्ड संख्या 11 से 8 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 12 से 9 अभ्यर्थियो ने 11 नामांकन,वार्ड संख्या 13 से 4 अभ्यर्थियो ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 14 से 8 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन,वार्ड संख्या 15 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन,वार्ड सख्ंया 16 से 5 अभ्यर्थियों ने 6 नामंाकन,वार्ड संख्या 17 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन,वार्ड संख्या 18 से 7 अभ्यर्थियों ने 8 नामंाकन,वार्ड संख्या 19 से 4 अभ्यर्थियो ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 20 से 11 अभ्यर्थियों ने 12 नामांकन,वार्ड संख्या 21 से 8 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन,वार्ड संख्या 22 से अंतिम दिन 6 अभ्यर्थियो ने 8 नामांकन तथा कुल 8 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 23 से 6 अभ्यर्थियों ने 7 नामंाकन,वार्ड संख्या 24 से 5 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन,वार्ड संख्या 25 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन,वार्ड संख्या 26 से 6 अभ्यर्थियों ने 8 नामंाकन,वार्ड संख्या 27 से 9 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 28 से 5 अभ्यर्थियों 6 नामांकन,वार्ड संाख्या 29 से 4 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन,वार्ड संख्या 30 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामंाकन,वार्ड संख्या 31 से 13 अभ्यर्थियों ने 16 नामंाकन,वार्ड संख्या 32 से 10 अभ्यर्थियों ने 12 नामंाकन,वार्ड संख्या 33 से 6 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 34 से 9 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 35 से 4 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन,वार्ड संख्या 36 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन,वार्ड संख्या 37 में 8 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 38 से अंतिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन तथा कुल 10 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन, वार्ड संख्या 39 से 3 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन, वार्ड संख्या 40 से 4 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन, वार्ड संख्या 41 से 4 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन, वार्ड संख्या 42 से 6 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 43 से 4 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन तथा कुल 5 अभ्यर्थियां ने 8 नामांकन, वार्ड संख्या 44 से अंतिम दिन 8 अभ्यर्थियांे ने 8 नामांकन तथा कुल 9 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन, वार्ड संख्या 45 से 6 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन, वार्ड संख्या 46 से अंतिम दिन 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामंाकन तथा कुल 9 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन, वार्ड संख्या 47 से अंतिम दिन 18 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन तथा कुल 19 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन,वार्ड संख्या 48 से 12 अभ्यर्थियों ने 13 नामंाकन, वार्ड संख्या 49 से अंतिम दिन 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन तथा कुल 8 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन,वार्ड संख्या 50 से अंतिम दिन 8 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन तथा कुल 9 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 51 से अंतिम दिन 10 अभ्यर्थियों ने 13 नामांकन तथा कुल 12 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन,वार्ड संख्या 52 से अंतिम दिन 10 अभ्यर्थियो ने 13 नामंाकन तथा कुल 11 अभ्यर्थियों ने 14 नामांकन,वार्ड संख्या 53 से 4 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 54 से 6 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 55 से अंतिम दिन 3 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन तथा कुल 4 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन, वार्ड संख्या 56 से अंतिम दिन 7 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन तथा कुल 9 अभ्यर्थियों ने 12 नामांकन, वार्ड संख्या 57 से 2 अभ्यर्थियों ने 2 नामांकन, वार्ड संख्या 58 से 3 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 59 से 3 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन,वार्ड संाख्या 60 से 4 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 61 से 3 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 62 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन,वार्ड संख्या 63 से 8 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 64 से 4 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन,वार्ड संख्या 65 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन,वार्ड संख्या 66 से 9 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन,वार्ड संख्या 67 से 9 अभ्यर्थियों ने 11 नांमाकन,वार्ड संख्या 68 से 3 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन,वार्ड संख्या 69 से 8 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन,वार्ड संख्या 70 से 4 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन,वार्ड संख्या 71 से 6 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन, वार्ड संख्या 72 से 8 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 73 से 16 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन,वार्ड संख्या 74 से 11 अभ्यर्थियों ने 14 नामांकन,वार्ड संख्या 75 से अन्तिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन एवं कुल 10 अभ्यर्थियों ने 12 नामांकन,वार्ड संख्या 76 से 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन,वार्ड संख्या 77 से अन्तिम दिन 5 अभ्यर्थियों ने 5 आवेदन एवं कुल 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन, वार्ड संख्या 78 से अन्तिम दिन 5 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन एवं कुल 8 अभ्यर्थियों ने 13 नामांकन,वार्ड संख्या 79 से अन्तिम दिन 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन एवं कुल 8 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन,वार्ड संख्या 80 से 7 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 81 से 9 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन,वार्ड संख्या 82 से 6 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 83 से 7 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन,वार्ड संख्या 84 से 2 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 85 से 5 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन,वार्ड संख्या 86 से 8 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 87 से अन्तिम दिन 13 अभ्यर्थियों ने 17 नामांकन एवं कुल 14 अभ्यर्थियों ने 21 नामांकन,वार्ड संख्या 88 से 9 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 89 से 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन,वार्ड संख्या 90 से 4 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन,वार्ड संख्या 91 से 7 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन,वार्ड संख्या 92 से 10 अभ्यर्थियों ने 13 नामांकन,वार्ड संख्या 93 से 13 अभ्यर्थियों ने 13 नामांकन,वार्ड संख्या 94 से 11 अभ्यर्थियों ने 15 नामांकन,वार्ड संख्या 95 से 9 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन,वार्ड संख्या 96 से 7 अभ्यर्थियों ने 9 आवेदन,वार्ड संख्या 97 से 7 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन,वार्ड संख्या 98 से 9 अभ्यर्थियों ने 14 नामांकन,वार्ड संख्या 99 से 5 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन एवं वार्ड संख्या 100 से 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन प्रस्तुत किये।

नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्रों की वैधता की जांच की जाएगी। इसके पश्चात निर्धारित समयावधि में अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी तथा उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

निर्वाचन विभाग द्वारा नगर निगम आम चुनाव- 2026 की प्रक्रिया को स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

दोनों पार्टी भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची यहां देखें