आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य। रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर आज सुबह अंतरिक्ष में गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण (Deep Partial Lunar Eclipse) लग रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर के युवाओं से वर्चुअल संबोधन
खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस ग्रहण में चंद्रमा का 96.3 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की घनी छाया (Umbra) में छिप जाएगा। इस दौरान चंद्रमा तांबे जैसा लाल (Blood Moon) दिखाई देगा।
भारत में क्यों नहीं दिखेगा?
सारिका घारू ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण सुबह के समय घटित होगा,जब भारत में चंद्रमा क्षितिज के नीचे जा चुका होगा। इसलिए भारत में इसकी दृश्यता शून्य रहेगी।
यह ग्रहण उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका,पश्चिमी यूरोप,पश्चिमी अफ्रीका और अटलांटिक क्षेत्र में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। विश्व की लगभग 41 प्रतिशत जनसंख्या इसे देख पाएगी।
क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस स्थिति में आती है कि पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा को पूरी तरह नहीं ढक पाती, बल्कि आंशिक भाग को ही ढकती है,तो ढका हुआ भाग ग्रहणग्रस्त दिखाई देता है। इसे ही आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।
15 दिन में दो ग्रहण, अनिष्ट नहीं,विज्ञान है
सोशल मीडिया पर 12 अगस्त के सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण आने को अनिष्ट बताया जा रहा है। इस पर सारिका ने स्पष्ट किया कि कोई भी ग्रहण अकेला नहीं होता,हर ग्रहण जोड़ी में 15 दिन के अंतर पर होता है। यह एक सामान्य खगोलीय चक्र है,कोई अनोखी या अशुभ घटना नहीं।
आज के ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)
-आंशिक ग्रहण आरंभ: प्रातः 08:03:54 बजे
-आंशिक ग्रहण समाप्ति: दोपहर 11:21:59 बजे
-कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 18 मिनट
आगामी ग्रहणों की सूची
1- 6 फरवरी 2027– वलयाकार सूर्य ग्रहण (भारत में दृश्य नहीं)
2- 20-21 फरवरी 2027 उपछाया चंद्र ग्रहण (भारत में दृश्य होगा,पर शास्त्रीय मान्यता नहीं)
3- 2 अगस्त 2027-पूर्ण सूर्य ग्रहण (भारत में आंशिक रूप में दिखेगा)
4- 16-17 अगस्त 2027 उपछाया चंद्र ग्रहण (भारत में दृश्य नहीं)
