Doordrishti News Logo

शादी का झांसा देकर युवती का नौ माह तक यौन शोषण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी का झांसा देकर युवती का नौ माह तक यौन शोषण। जिला पूर्व में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका नौ माह तक यौन शोषण करने का केस दर्ज हुआ है। पीडि़ता की तरफ से बुधवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और दुष्कर्म में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का आयोजन

जिला पूर्व के एक थाने में पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि उसकी पहचान नौ माह पहले एक युवक से हुई थी। तब उसने शादी का झांसा देकर उससे पहली बार दुष्कर्म किया और फिर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। अब युवक ने दूरी बना ली और शादी से भी मुकर गया। पुलिस थाने में पीडि़ता कल पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ एससीएसटी की धारा भी लगाई है।