Doordrishti News Logo

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल के 27 फेरे और बढ़े

  • त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान
  • दीपावली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने फिर बढ़ाई संचालन अवधि
  • 30 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल के 27 फेरे और बढ़े। दीपावली और त्योहारी सीजन में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बाड़मेर- हरिद्वार- बाड़मेर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 27 फेरे और बढ़ा दिए हैं।

संचालन अवधि बढऩे से पश्चिमी राजस्थान से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04811/ 04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन फिर बढ़ाया गया है।

ट्रेन 04811 बाड़मेर- हरिद्वार स्पेशल 31 अगस्त से 30 नवंबर तक और ट्रेन 04812 हरिद्वार- बाड़मेर स्पेशल 1 सितंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन 04811 सोमवार और गुरुवार को सुबह 4.15 बजे बाड़मेर से रवाना होकर सुबह 8.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद 8.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

गोवंश के अवशेष मिलने से फलोदी में तनाव

वापसी में ट्रेन 04812 मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 5.15 बजे हरिद्वार से रवाना होकर रात 2.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी और 2.40 बजे रवाना होकर सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 6 थ्री-टियर एसी, 5 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 18 डिब्बे रहेंगे।

24 स्टेशनों पर ठहराव
ट्रेन दोनों दिशाओं में बायतु,बालोतरा,समदड़ी, दुंदाड़ा,लूनी,जोधपुर,गोटन, मेड़ता रोड जंक्शन,नागौर, नोखा,बीकानेर,लालगढ़, लूनकरनसर,अरजनसर, रजियासर,सूरतगढ़,पीलीबंगा, हनुमानगढ़,संगरिया,मंडी डबवाली,बठिंडा,धुरी,अंबाला कैंट और सहारनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026