गोवंश के अवशेष मिलने से फलोदी में तनाव
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कुत्ते ले जाते दिखे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गोवंश के अवशेष मिलने से फलोदी में तनाव। फलोदी शहर के सेवगो की बगीची क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दुकान के सामने गोवंश के अवशेष मिले। गोवंश के अवशेष मिलने पर यहां तनावपूर्ण स्थिति हो गई।
56 भोग स्वीट्स में जले हुए तेल से बन रही थी कचौड़ी
थाना प्रभारी किसनाराम जांगू ने बताया कि सेवगो की बगीची क्षेत्र में गोवंश मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डिप्टी अचल सिंह देवड़ा,थाना प्रभारी किसनाराम जांगू और एएसआई प्रकाश गोदारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने गोवंश के अवशेष को जिला पशु चिकित्सालय फलोदी भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आवारा कुत्ते गोवंश के सिर को सेवगो की बगीची क्षेत्र में लेकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज में भी कुत्ते अवशेष ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कुत्ते गोवंश के अवशेष को किस स्थान से लेकर आए थे।
