जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू,प्रथम दिन 5 नामांकन दाखिल
नगर निकाय आम चुनाव-2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू,प्रथम दिन 5 नामांकन दाखिल। नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई। जिले में नगर निगम जोधपुर सहित सात नगरीय निकायों के लिए प्रथम दिवस कुल 5 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों में प्रथम दिवस एक वार्ड से 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नगर पालिका बिलाड़ा के 40 वार्डो में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र,नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डो में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र, नगर पालिका पीपाड सिटी के 35 वार्डो में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किये गए।
MMU ET (PG)-2026 के लिए आवेदन की तिथि 05 सितंबर तक बढ़ी
नगर पालिका तिवंरी के 25 वार्ड,मथानिया के 25 वार्ड,भोपालगढ के 25 वार्डो में प्रथम दिवस कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। इस प्रकार जिले के सात नगरीय निकायों में प्रथम दिवस कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।
