MMU ET (PG)-2026 के लिए आवेदन की तिथि 05 सितंबर तक बढ़ी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),MMU ET (PG)-2026 के लिए आवेदन की तिथि 05 सितंबर तक बढ़ी। मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय,जोधपुर से संबद्धत समस्त राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) एवं एडवांस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया (MMU ET PG-2026) के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
जन कल्याण सेवा संस्थान जातरुओ के लिए लगाएगा भंडारा
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थी अब 05 सितंबर 2026 रात्रि 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे (पूर्व निर्धारित तिथि 27 अगस्त 2026 थी)।
आवेदन पत्र में संशोधन (Correction Window): भरे गए आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की सुविधा 06 सितंबर से 08 सितंबर 2026,रात्रि 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
